फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District is burning with fever, girl dies

Bijnor News: बुखार से तप रहा जिला, बच्ची की मौत

Fri, 03 Oct 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
District is burning with fever, girl dies
मंडावली/नजीबाबाद। गांव औरंगपुर बसंता उर्फ काटपुर में बुखार अपने पैर पसार रहा है। एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित एक वर्षीय बच्ची इकरा की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। गांव के अन्य लोग भी बुखार की चपेट में हैं। बच्ची की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव औरंगपुर बसंता निवासी शौकीन की एक वर्षीय बेटी इकरा 30 सितंबर से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने गांव करौली में चिकित्सक से उपचार कराया। तबीयत में सुधार हुआ तो परिजन उसे घर ले आए। बृहस्पतिवार को बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बच्ची को सरायआलम के चिकित्सक को दिखाया। दवाई लेने के बाद घर जाते हुए बच्ची ने रोना बंद कर दिया। परिजनों ने बच्चों को जालपुर में चिकित्सक को दिखाया। जहां, उसे मृत घोषित कर दिया। nबुखार पीड़ित घरों पर ही लगवा रहे ड्रिप : गांव औरंगपुर बसंता में करीब 30 लोग बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सक के यहां जगह नहीं मिलने पर पीड़ित घरों पर ड्रिप लगवा रहे हैं। ग्रामीण मगन, उसकी पत्नी राखी, सोनू और उसकी पत्नी रजनी बुखार से पीड़ित हैं। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनका बिजनौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव निवासी नरदेव बीते दिनों नजीबाबद के निजी अस्पताल में चार दिन भर्ती रहे। nरामनगर में भी पैर पसार रहा बुखार : गांव रामनगर में भी करीब 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अभी तक गांव में कोई शिविर नहीं लगाया गया। जनप्रतिनिधियों ने बुखार फैलने की
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed