{"_id":"60da149f8ebc3ee0953747d7","slug":"district-hospital-employee-turned-out-to-be-corona-infected-bijnor-news-mrt5449288187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का कर्मचारी निकला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को जिला अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला। नए केस को शामिल कर अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 हजार 710 हो गई है। ठीक होने वालों की स्थिति पर नजर डालें तो अब एक्टिव केस घटकर 18 पर पहुंच गए हैं।
जनपद में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने लगी है। सोमवार को एक भी केस कोरोना संक्रमित नहीं मिला था। सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल के अनुसार शुक्रवार को जनपद में कुल 2120 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से जिला अस्पताल का 53 साल का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला, जबकि 2119 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सोमवार को कुल 2444 लोगों की कोरोना जांच की गई। वर्तमान में 1176 जांच रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत हैं।