{"_id":"63b0898cb893217c4f1020d3","slug":"district-headquarters-will-get-relief-from-overload-in-the-new-year-bijnor-news-mrt620042170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नए साल में जिला मुख्यालय को मिलेगी ओवरलोडिंग से निजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नए साल में जिला मुख्यालय को मिलेगी ओवरलोडिंग से निजाम
विज्ञापन
नए साल में जिला मुख्यालय को मिलेगी ओवरलोड से निजात
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर बढ़ती आबादी से बिजली की मांग भी बढ़ रही है। गर्मी के सीजन में बिजली मांग और बढ़ने से बिजलीघर ओवरलोड हो जाते हैं। वर्ष 2023 में जिला मुख्यालय को ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी। इसके लिए रिवैंप योजना के तहत पांच बिजलीघरों का निर्माण किया जाएगा।
जिला मुख्यालय पर 33388 उपभोक्ता हैं। इनमें से 5025 कामर्शियल तथा 27917 घरेलू उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं की आपूर्ति के लिए मुख्यालय पर बुखारा एवं आवास विकास बिजलीघर है। इनकी क्षमता 20-20 केवीए है। विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय व आसपास रिवैंप योजना के तहत पांच नए बिजलीघर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। बिजलीघरों के लिए जमीन को चिन्हित किया जाने का कार्य शुरू कर दिया है। रिवैंप योजना के तहत जर्जर तार व खंभे भी बदले जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि नए साल में बिजलीघरों का निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा। नए बिजलीघर बनने से शहर को ओवरलोडिंग से निजात मिल जाएगी।
यहां बनेंगे नए बिजलीघर
बिजनौर डिवीजन के अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया कि नए बिजलीघरों का निर्माण एक किरतपुर रोड़, थाना कोतवाली, बबनपुरा, औद्यानिक केंद्र, सलेमपुर मथना में बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
बिजनौर शहर के उपभोक्ता
कार्मिशियल - 5025
घरेलू - 27917
जिला मुख्यालय पर रिवैंप योजना के तहत पांच बिजलीघरों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति को भेजा गया था। स्वीकृति हो गई है। बिजलीघरों के निर्माण को जमीन की तलाश की जा रही है।
- एके पांडेय, अधिशासी अभियंता बिजनौर खंड