फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District gets electricity bamper sugars

जनपद को मिली बिजलीघरों की बंपर सौगात

Sun, 28 Jul 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
District gets electricity bamper sugars
बिजली। - फोटो : ??????
बिजनौर। जिले को बिजलीघरों की बड़ी सौगात मिली है। चांदपुर में उच्च क्षमता का बिजलीघर बनेगा। इससे शहर समेत सैकड़ों गांवों को बिजली संकट से निजात मिल जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले में तीन छोटे बिजलीघरों का निर्माण भी विचाराधीन है। इनमें से दो बिजलीघर चांदपुर में बनेंगे। चारों बिजलीघरों के निर्माण प्रक्रिया पर अमल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन एसपी सिंह के अनुसार जिलेवासियों को जल्द ही बार -बार ट्रिपिंग व लो वोल्टेज से जल्द ही राहत मिल जाएगी। चांदपुर में 220/132 केवी का बिजलीघर बनेगा। बिजलीघर पीपलसाना के पास पुराने बिजलीघर के पीछे खाली जमीन पर बनेगा। बिजलीघर के निर्माण पर 109.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बिजलीघर पर 160 -160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। अधिशासी अभियंता के अनुसार चांदपुर व ताजपुर के 132 केवी के बिजलीघर ओवरलोड चल रहे हैं। दोनों बिजलीघर इससे जुड जाएंगे। इसके बाद चांदपुर बिजलीघर के नौ व ताजपुर बिजलीघर के 13 फीडरों से जुड़े करीब 150 गांवों को बिजली संकट से निजात मिल जाएगी। चांदपुर शहर का भी सप्लाई लोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन

अभी चांदपुर व ताजपुर के 132 केवी के बिजलीघरों को नहटौर 400 केवी बिजलीघर से सप्लाई मिल रही है। नहटौर से दोनों क्षेत्र के बिजलीघरों की लंबाई अधिक है। रास्ते में पेड़ काफी है। इससे बार- बार ट्रिपिंग की समस्या रहती है। वोल्टेज भी कम रहती है। लाइन फाल्ट भी अधिक होते हैं। निर्माण की औपचारिकताएं पूरा होने के अंतिम चरण में हैं। निर्माण का टेंडर हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग धामपुर तहसील के सहसपुर, चांदपुर के चांदपुर हल्दौर रोड व चांदपुर धनौरा रोड पर 132 केवी के बिजलीघर बनाने पर विचार कर रहा है। तीनों बिजलीघरों के निर्माण के लिए वांछित पांच एकड़ जमीन तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन साल की कार्ययोजना की तैयारी शुरू
बिजनौर। शासन ने बिजली संकट से निपटने के लिए अगले तीन साल की कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। एसई सीपी सिंह के अनुसार शासन ने मांगा है कि वर्ष 2022 तक जिले में बिजली की खपत कितनी बढ जाएगी। कितने बिजलीघर ओवरलोड हो जाएंगे। कितने नए बिजलीघर बनाने की जरूरत है। कितने ट्रांसफार्मर चाहिए। शासन द्वारा मांगे गए बिंदुओं पर आकलन किया जा रहा है। एसई के मुताबिक शासन का रिवेन्यू बढ़ाने पर जोर है। चीफ इंजीनियर ने निर्देश दिए है कि ग्रामीण क्षेत्र की शतप्रतिशत बिलिंग हो। इसके लिए बिजली अधिकारी रैंडम चेकिंग अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed