फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District divided into five zones, 19 sectors

पांच जोन, 19 सेक्टर में बांटा गया जिला

Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
District divided into five zones, 19 sectors
पांच जोन, 19 सेक्टर में बांटा गया जिला
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा एक सप्ताह बाद शुरू हैं। व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य सचिव ने प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की है। जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया गया है। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिले को पांच जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। नकल कराने वालों पर रासुका लगाने की चेतावनी शासन स्तर से दी गई है।
24 मार्च से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा शुरू होगी, जिसमें जिले के 88 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 131 केंद्र बनाए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक समेत परीक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन होनी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की मजबूत दीवार होगी। कहीं कोई चूक मिली तो केंद्र व्यवस्थापक ही नहीं बल्कि ड्यूटी पर लगे प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शासन के मुख्य सचिव ने सूबे के प्रशासनिक अधिकारियों व डीआईओएस की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र अपनी तकनीकी व्यवस्था का रिचेकिंग कर लें। इस बार परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किए गए हैं और डीआईओएस कार्यालय पर आ गए हैं, जो 17 मार्च से विद्यार्थियों को मिलने शुरू हो जाएगा। प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड करके विद्यालय की मुहर लगाकर विद्यार्थियों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 19 सेक्टर में बांटा गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। पांच जोन बनाए गए हैं। तहसीलों के एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। 131 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगे हैं। सभी 131 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक फाइनल हो गई गए हैं। छह सचल दल गठित किए गए हैं। सात संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। ये केंद्र पहली बार बने हैं। अति संवेदनशील कोई परीक्षा केंद्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed