{"_id":"61c616081d9b47392c2cd9a9","slug":"district-degree-college-teachers-joined-phupukta-dharna-bijnor-news-mrt5705823137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के डिग्री कालेज शिक्षक फुपुक्टा धरने में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के डिग्री कालेज शिक्षक फुपुक्टा धरने में हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने बरेली विश्वविद्यालय में आयोजित फुपुक्टा के धरने में प्रतिभाग किया और पीएचडी गाइड बनने में आ रही दिक्कतों पर कुलपति प्रोफेसर से वार्ता की है।
वर्धमान कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. एस के जोशी ने बताया कि भारत के सभी राज्यों के विवि शिक्षकों के संगठन फुपुक्टा ने बरेली में मांगों को लेकर धरना दिया, जिसमें रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ जिलों के महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए। जिले के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों से शिक्षकों की भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों को लेकर उदासीन है। फुपुक्टा ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पीएचडी गाइड बनाए जाने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है। रूटा अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों का एक दल विवि के कुलपति केपी सिंह से मिला और शिक्षकों के पीएचडी गाइड बनने में आ रही दिक्कतों के बारे में वार्ता हुई है। डॉ देवेंद्र गंगवार, प्रो. साबिर डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ चारु दत्त आर्य तथा आरएसएम कॉलेज, धामपुर के डॉ चमन सिंह, डॉ ओपी मौर्य, डॉ मनोज, डॉ रवि आदि शामिल रहे। संवाद