फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Distribute the gifts to the needy

जरूरतमंदों को लिहाफ बांटे

Sun, 06 Dec 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Distribute the gifts to the needy
ींदडू़ में जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित करते सीओ अजय कुमार अग्रवाल। - फोटो : BIJNOR
जरूरतमंदों को लिहाफ बांटे
विज्ञापन

नींदडू़। एहसास यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 जरूरतमंदों को पुष्प गुच्छ के साथ लिहाफ व गद्दे देकर सम्मानित किया गया। सीओ ने सामाजिक संस्थाओं द्वारा जन कल्याण के कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
रविवार को एहसास यूथ वेलफेयर सोसायटी द्वारा मनकुआं, बुआपुर नत्थू, दौलतपुर सुक्खा और नींदडू़ के 50 गरीब व्यक्तियों को मुख्य अतिथि सीओ अजय कुमार अग्रवाल द्वारा पुष्प भेंट करने के अलावा रजाई-गद्दे देकर सम्मानित किया गया। सोसायटी की ओर से कोरोना काल में जान की परवाह किए बिना जनसेवा में लगे कर्म योद्धा चिकित्सक, पत्रकार, पुलिस अधिकारी, और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डा. हामिद अकबर, डा. मनाजिर अहसन, डा.इकतेदार हुसैन, डा.उस्मान जकी, पत्रकार अरशद अली, मोहम्मद आशिक, जुल्फिकार अहमद, असअद जलीस, आलम फराज, डा.रफत मसऊद व गुलसिताब एडवोकेट के अलावा एसएचओ धामपुर अरुण कुमार त्यागी, एसएचओ नहटौर सत्यप्रकाश सिंह, एसआई रामेश्वर सिंह, एसके गोयल तथा पुलिस चौकी नींदडू़ के स्टॉफ को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सोसायटी, हाजी अनीस व हाजी कफील द्वारा सीओ अजय कुमार अग्रवाल तथा नहटौर व धामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। मुफ्ती मोहम्मद अशरफ की अध्यक्षता एवं मोहम्मद शमशाद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में एहसास यूथ वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने संस्था के गठन का उद्देश्य और कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कोरोना वरियर्स के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर हाजी जाकिर हुसैन, मौलवी मोहम्मद शमशीर, नबील अहमद एडवोकेट, शाहरुख, मेराजुद्दीन, गुलजार अहमद, रहीमुद्दीन, इकतेदार, मोहम्मद कासिम, रफत, सद्दाम और शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed