फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Displeasure over keeping Railway Minister away from Najibabad

रेलमंत्री को नजीबाबाद से दूर रखने पर नाराजगी

Wed, 24 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over keeping Railway Minister away from Najibabad
रेलमंत्री को नजीबाबाद से दूर रखने पर नाराजगी
विज्ञापन

नजीबाबाद। समाजसेवियों और नागरिकों ने रेल मंत्री से प्रमुख जंक्शन नजीबाबाद स्टेशन की फुट ओवरब्रिज निर्माण सहित जटिल समस्याओं के निराकरण आवाज उठाई है। उत्तराखंड सीमा पर स्थित नजीबाबाद रेलवे जंक्शन मुरादाबाद-लक्सर के बीच प्रमुख रेलवे जंक्शन है। स्टेशन से 24 घंटे यात्री और माल गाड़ियों का आवागमन रहता है।

जनप्रतिनिधियों, कारोबारियों, समाजसेवियों ने रेल मंत्री के समक्ष समस्याएं रखने का मन बनाया था। रेल अधिकारियों ने नजीबाबाद की उपेक्षा कर रेल मंत्री का दौरा धामपुर और बिजनौर स्टेशन तक सीमित करा दिया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लंबे अरसे से चली आ रही मांग कोटद्वार से मुंबई तक सीधी ट्रेन चलाने, दुर्घटनाओं का कारण बने नजीबाबाद के माल गोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर जनहित में फुट ओवरब्रिज बनवाने, कोरोना काल से रद्द कोटद्वार कोच मसूरी एक्सप्रेस में पुन: लगवाने और महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज नजीबाबाद जंक्शन को देने की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा, किसान नेता गुरजीत सिंह रंधावा ने रेल मंत्री से नजीबाबाद स्टेशन से जुड़ी फुट ओवरब्रिज निर्माण और अमृतसर से लखनऊ दिशा में आवागमन करने वाली रन-थ्रू ट्रेनों का स्टॉपेज जनहित में देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed