{"_id":"613657248ebc3eb7cf494bec","slug":"displeasure-over-absence-of-village-secretary-nazibabad-news-mrt555070582","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिव की अनुपस्थिति पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिव की अनुपस्थिति पर नाराजगी
विज्ञापन
ग्राम सचिव की अनुपस्थिति पर नाराजगी
भागूवाला। भागूवाला ग्राम पंचायत भवन में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव के उपस्थित नहीं होने पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई। ब्लॉक प्रमुख ने पंचायत भवन पहुंचने वाले ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने भागूवाला के पंचायत भवन में सोमवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम निर्धारित किया था, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव गौसिया अंसारी द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनना और उनका निस्तारण करना था। सोमवार को भागूवाला पंचायत भवन पर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह के पहुंचने पर ग्राम सचिव गौसिया अंसारी वहां नहीं मिले। ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं के आतंक से निजात दिलाने, निर्धारित राशन दिलाने, भागूवाला में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने आदि समस्याएं उर्ठाइं। जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्रामीण नफीस अहमद, राकेश कुमार, रमेश चंद्र, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।