फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Displeasure expressed over MLA's post against Champat Rai and the Prime Minister.

Bijnor News: चंपत राय व प्रधानमंत्री के खिलाफ विधायक की पोस्ट पर जताई नाराजगी

Fri, 03 Jul 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over MLA's post against Champat Rai and the Prime Minister.
नगीना। विहिप नेता चंपत राय बंसल व प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थानीय सपा विधायक मनोज पारस द्वारा शेयर की गई आपत्तिजनक पोस्ट पर स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। इस मामले में विहिप के बड़े नेताओं से बात करने के बाद विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह नगर के प्रबुद्ध लोगों व विहिप नेताओं द्वारा लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता की। कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय बंसल की ईमानदारी व निष्ठा पर उंगली नहीं उठाई जा सकती। ऐसा वही व्यक्ति कर सकता है, जो उनके सादगी से भरे जीवन के बारे में पूरी तरह अज्ञानी है। सभी लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्थानीय विधायक मनोज पारस द्वारा डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट को गैर जिम्मेदाराना करार दिया। उन्होंने कहा कि विधायक को इस तरह की पोस्ट डालने से बचना चाहिए था।
विज्ञापन

इस मौके पर विहिप नेता प्रदीप गर्ग, प्रभात कुमार, शीतल अग्रवाल, हिंदू इंटर कॉलेज के सेवानिवृत प्रवक्ता अनिल गुप्ता बंधु, कृष्ण गोपाल महाविद्यालय के प्रबंधक साहू संतोष कुमार अग्रवाल, सुनील बिश्नोई, एलआरएस एकेडमी के प्रबंधक संजीव अग्रवाल, सेवानिवृत शिक्षक अशोक अग्रवाल, साहू दीपक कुमार, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक मनोज पारस का कहना है कि उनके सोशल मीडिया के अकाउंट को उनके यहां कार्य करने वाला उनका एक प्रतिनिधि देखता है। उन्होंने कहा कि यदि अकाउंट से की गई किसी पोस्ट से किसी को आपत्ति है तो वह उन्हें बता सकते थे। वह उस पोस्ट को हटा देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed