फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Discussion on election preparations from Chandrashekhar's Hastinapur seat

Bijnor News: चंद्रशेखर के हस्तिनापुर सीट से चुनावी तैयारियों की चर्चा

Wed, 25 Feb 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Discussion on election preparations from Chandrashekhar's Hastinapur seat
नगीना (बिजनौर)। आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। हस्तिनापुर को लकी सीट मानते हुए यह दावा भी किया जा रहा है कि इस सीट पर जिस पार्टी का विधायक बनता है, आमतौर पर उसी पार्टी की सूबे में सरकार बनती है। हालांकि सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अभी ऐसी किसी संभावना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आगामी विधानसभा चुनाव में हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ने की बातें हो रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इस तरह की पोस्ट के बीच जब सांसद चंद्रशेखर आजाद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि चुनाव में किस सीट पर कौन प्रत्याशी होगा, यह अभी तय नहीं है। हस्तिनापुर सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की चल रही चर्चाओं के सवाल पर सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी मेरे सहित जिस कार्यकर्ता के लिए जो भी जिम्मेदारी तय करेगी, वह उसके लिए सर्वोपरि होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की जिस सीट पर भी मुझे लड़ने के लिए कहेगी, तो उसका पूरा सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव दूर है, इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed