फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dirt piles found at Ganga Barrage

गंगा बैराज पर मिले गंदगी के ढेर

Sat, 27 Jul 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dirt piles found at Ganga Barrage
बिजनौर में गंगा बैराज पर निरीक्षण करते जिला पंचायत राज अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
गंगा बैराज पर मिले गंदगी के ढेर
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण में गंगा बैराज पर गंदगी के ढेर मिले। सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला है। तीन ग्राम पंचायतों में सफाई बदतर मिली है। मामले में एक सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। तीन सफाई कर्मचारियों का जवाब तलब किया है।
डीएम रमाकांत पांडेय ने स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने की हिदायत दी है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने शुक्रवार को गंगा बैराज का निरीक्षण किया। बैराज पर चाट, फल पकौडे बेचने वाले दुकानदारों ने ठेले लगा रखे थे। आसपास झूठे दोनों, पत्ते आदि फैले थे। कहीं भी डस्टबिन नहीं थी। डीपीआरओ ने पाया कि सामुदायिक शौचालय में गंदगी का बुरा हाल था। बैराज पर गंदगी डालने के लिए रखे डस्टबिन गंदगी से अटे थे। लोगों ने बताया कि सफाई कर्मचारी आता नहीं है। डीपीआरओ सतीश कुमार के मुताबिक बैराज पर तैनात सफाई कर्मचारी नरेंद्र ड्यूटी पर नहीं मिला है। नरेंद्र को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निरीक्षण में ग्राम पंचायत धर्मनगरी में प्राथमिक स्कूल, आयुष्मान हास्पिटल के आसपास गंदगी के अंबार मिले। ग्राम पंचायत इटावा व चांदफुर फेरू में सफाई बदतर थी। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारियों पर कोताही बरतने के आरोप लगाए। इस आरोप में तीनों सफाई कर्मचारियों का स्पष्टीकरण मांगा गया है। कर्मचारी अपना जवाब एडीओ पंचायत के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। ग्रामीणों से वाटर हार्वेस्टिंग, पौधरोपण, जल संचयन में सहयोग की अपील की गई है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरखास्तगी की लटकी तलवार
बिजनौर। जिले के एक दर्जन सफाई कर्मचारियों पर नौकरी बरखास्तगी की तलवार लटकी है। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार स्वच्छता कार्यक्रम प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी अभियान है। गांवों को स्वच्छ बनाने पर जोर है। ग्रामीण सहयोग दे रहे हैं। विभाग को सफाई कर्मचारियों के गांव में नहीं आने व नदारद रहने की शिकायत मिल रही थी। जांच कराई गई थी। कर्मचारियों के जवाब तलब किए गए थे। कुछ कर्मचारियों के जवाब का परीक्षण किया जा रहा है। गड़बड़ी मिलने पर आरोपी कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed