{"_id":"60db5f218ebc3ecccb357014","slug":"direct-contest-between-bjp-and-alliance-in-the-district-bijnor-news-mrt5450862104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भाजपा और गठबंधन में सीधा मुकामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भाजपा और गठबंधन में सीधा मुकामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भाजपा और गठबंधन में सीधा मुकाबला
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों में से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह व सपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत कौर के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए दोनों ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है।
जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जिले की राजनीति का माहौल गरमाया हुआ है। जिला पंचायत के 56 सदस्य हैं। चुनाव जीतने के लिए 29 सदस्यों की जरूरत है। भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह व रालोद सपा गठबंधन प्रत्याशी चरणजीत कौर चुनाव में अपने को कम नहीं आंक रहे हैं। दोनों अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दोनों प्रत्याशियों के पास 35-35 सदस्य होने का दावा कर रहे हैं। किसके पास जीत के सदस्य हैं, यह तस्वीर चुनाव का परिणाम खुलने के बाद सामने आएगी। दोनों प्रत्याशियों ने सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सदस्यों को लुभाने के लिए हर तरह का खेल चल रहा है।
मंगलवार को नाम वापसी का दिन पर था पर दोनों में से किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। साकेंद्र प्रताप सिंह व चरणजीत कौर में सीधा मुकाबला दिखाई दे रहा है। दोनों प्रत्याशियों की नजर क्रॉस वोटिंग पर भी है। इसमें दोनों कितने कामयाब होंगे यह समय आने पर पता चलेगा। एक एक वोट पर दोनों प्रत्याशियों की नजर है।