फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dinesh Singh once again elected unopposed chairman of DCB

Bijnor News: एक बार फिर दिनेश सिंह डीसीबी के निर्विरोध सभापति चुने गए

Fri, 23 Jun 2023 10:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Singh once again elected unopposed chairman of DCB
- हेमराज सिंह भी डीसीबी के निर्विरोध उपसभापति बने
विज्ञापन

- जिला सहकारी बैंक पर फिर लहराया भाजपा का परचम
-फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। जिला सहकारी बैंक के सभापति, उपसभापति पद और संचालक पदों पर भाजपा के प्रत्याशियों का ही लहराया परचम। एक बार फिर से दिनेश कुमार सिंह बैंक के निर्विरोध सभापति चुने गए। हेमराज सिंह भी निर्विरोध उपसभापति चुने गए। प्रमाण पत्र लेकर बाहर आने पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिला सहकारी बैंक के चुनाव की राजनीति सभापति चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शांत हो गई। शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के सभापति पद के लिए निवर्तमान सभापति के उम्मीदवार दिनेश कुमार सिंह एवं उपसभापति पद के लिए हेमराज सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों पदों पर अन्य कोई पर्चा दाखिल नहीं होने से वह निर्विरोध चुने गए। इस बार जिला सहकारी बैंक के सभी 14 संचालक निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

भाजपा ने जनपद के जिला सहकारी बैंक के चुनाव में जातीय समीकरण गठजोड़ बनाए रखा और अपना कब्जा बरकार रखा। चुनाव के निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्याम बहादुर सिंह ने सभापति एवं उपसभापति को प्रमाण पत्र दिए। जिला सहकारी बैंक के सभापति की कुर्सी पर दिनेश सिंह दूसरी बार विराजमान हुए। इससे पहले सभापति दिनेश सिंह ने नुमाइश ग्राउंड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान व तपराज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी राजेंद्र सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, राहुल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी, चौधरी रामअवतार सिंह आदि नेता रहे।

बैंक से छह अन्य सहकारी संस्थाओं के लिए निर्विरोध चुने गए सदस्य
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक लखनऊ के लिए प्रियंकर राणा व रोहिताश सिंह, इफको नई दिल्ली के लिए मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम कानपुर के लिए विकास राजपूत, यूपी कोपरेटिव फेडरेशन लखनऊ के लिए मुकेंद्र कुमार, सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के लिए कमल सैनी, इंडिस्ट्रीयल फाइनेंस कारपोरेशन दिल्ली के लिए राजनारायण के नाम भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed