{"_id":"5f6cec1e8ebc3e38ef0e5c2b","slug":"digging-of-ponds-for-water-harvesting-bijnor-news-mrt50295821","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन के लिए हो रही तालाबों की खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन के लिए हो रही तालाबों की खोदाई
विज्ञापन
जल संचयन के लिए हो रही तालाबों की खोदाई
बिजनौर। शासन का पानी की बर्बादी रोकने पर जोर है। इसके लिए जिले में मनरेगा के अंतर्गत जल संचयन के लिए तालाब खोदे जा रहे हैं।
डीएम रमाकांत पांडेय के निर्देश पर तालाबों के निर्माण की गुणवत्ता परखी जा रही है। शासन जल के अत्यंत दोहन को लेकर चिंतित है। जल की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जल संचयन के लिए ग्राम पंचायतों में तालाबों की खोदाई हो रही है। जिले में मनरेगा के अंतर्गत 178 तालाब खोदने का लक्ष्य है, जिसमें करीब 21 करोड़ लागत आएगी।
मनरेगा उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ज्ञान सिंह ने बताया कि जिले की ग्राम पंचायत में 164 तालाबों की खोदाई का काम चल रहा है। धामपुर, हल्दौर, किरतपुर, नजीबाबाद और नहटौर ब्लॉक में अभी एक भी तालाब की खोदाई का काम पूरा नहीं हुआ है। ब्लॉक अधिकारियों को काम तेजी लाने को कहा गया है। बताया कि तालाब खोदाई में प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता पर काम दिया जा रहा है। तालाब की लंबाई ,चौड़ाई, गहराई आदि गुणवत्ता जांचने के लिए टीम लगी है। वह स्वयं भी पंचायतों में जा रहे हैं । ग्रामीणों से भी फीडबैंक लिया जा रहा है।