फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DIG visited, instructed to get the Kanwar road repaired soon

डीआईजी ने किया दौरा, कांवड़ मार्ग की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश

Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
DIG visited, instructed to get the Kanwar road repaired soon
मंडावली/नजीबाबाद। डीआईजी शलभ माथुर ने कावंड़ यात्रा को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए मोटा महादेव से भागूवाला बाईपास तक क्षतिग्रस्त मार्ग की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मोटा महादेव मंदिर पर लाइट और कावंड़ियों के लिए उचित व्यवस्था करने की बात कही।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने बुधवार को मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोटा महादेव मंदिर पुजारी शशिनाथ से मंदिर पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंदिर पर लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। कांवड़िये भागूवाला बाईपास मार्ग से मोटा महादेव मंदिर पहुंचते हैं, लेकिन मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण कांवड़ियों को कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

डीआईजी शलभ माथुर ने एसडीएम परमानंद झा को जल्द भागूवाला बाईपास से मोटा महादेव मंदिर तक मार्ग की मरम्मत कराने और कावंड़ियों को ठहराने के लिए उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में ईद के त्योहार व कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसपी देहात संजय सिंह, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, मंडावली थाना प्रभारी हिमांशु चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed