फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DIG reviews security arrangements at Uttar Pradesh-Uttarakhand border

Bijnor News: डीआईजी ने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
DIG reviews security arrangements at Uttar Pradesh-Uttarakhand border
मंडावली/नजीबाबाद। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मुरादाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज ने शनिवार को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा का दौरा किया। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारियों को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पूरी सजगता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मोटा महादेव मंदिर परिसर में शिवभक्तों से उनकी कुशलता पूछी और उन्हें फल वितरित किए।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, पुलिस अधीक्षक नगर केजी सिंह और पुलिस अधीक्षक यातायात गौतम राय के साथ बिजनौर से कोटावाली नदी तक के क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचकर शासन-प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों को दी जा रही सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों से उन्होंने मार्ग में किसी भी प्रकार की असुविधा के बारे में जानकारी ली। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी। मोटा महादेव मंदिर पर उन्होंने शिवभक्तों को फल और पानी भेंट किया। इस फल वितरण कार्य में अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी सहयोग किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम, नजीबाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार, मंडावली थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार और मेला प्रभारी राकेश कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

इस दाैरान पुलिस उपमहानिरीक्षक ने हरिद्वार से आ रहे शिवभक्तों से सीधे बातचीत की। उन्होंने यात्रियों से उनकी यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा। मोटा महादेव मंदिर में उन्होंने शिवभक्तों को फल और पानी वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। पुलिस अधिकारियों ने भी इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed