फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Died in debt stress

कर्ज के तनाव में दम तोड़ा

Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 02 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Died in debt stress
अफजलगढ़ के गांव शाहपुर जमाल में गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में बैंक के कर्ज का नोटिस देख किसान की हार्टअटैक पड़ने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। उधर, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मृतक किसान की न तो कोई आरसी काटी गई न ही वसूली  के लिए तहसील प्रशासन ने कोई दबाव बनाया। इस मामले की  जांच कर मुआवजे के लिए उचित हो गई। 
विज्ञापन

गांव शाहपुरजमाल निवासी किसान के बेटे नरेश ने बताया कि उसके पिता चिरंजी सिंह (65) के पास 17 बीघा जमीन है। उनके पिता ने अलग-अलग बैंकों से कर्जा लिया था, जो की करीब पांच लाख रुपये है। दो लाख रुपये सर्व यूपी ग्रामीण बैंक और तीन लाख रुपये किसान सहकारी समिति के बकाया थे। कुछ दिनों पहले बैंकों की ओर से उसके पिता को वसूली के लिए नोटिस मिला था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थे। आरोप है कि कई बार तहसील के संग्रह अमीनों ने भी दबाव बना रखा था। आए दिन संग्रह अमीन कर्ज चुकाने के लिए घर पर पहुंच जाते थे। पिता ने रकम की व्यवस्था होते ही कर्ज चुकाने का भरोसा दिया था। बैंक भी दो-तीन बार नोटिस भेज              चुका था। मानसिक तनाव के चलते शनिवार की सुबह पानी  पीने के लिए वह नल पर गए। अचानक बेहोश होने के कारण वहीं पर वह गिर पड़े, जब तक परिजन पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी।परिजनों के ही मुताबिक तनाव में दिल का दौरा पड़ने के कारण  ही उनका निधन हुआ। इस  घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक किसान की न तो कोई आरसी काटी गई न ही वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने कोई दबाव बनाया। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर सहायता का प्रयास किया जाएगा।  सूचना पर राजस्व विभाग ने जांच कर मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed