फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dharna at the police station for the recovery of the girl

Bijnor News: नूरपुर - युवती की बरामदगी के लिए थाने पर दिया धरना

Mon, 27 Mar 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dharna at the police station for the recovery of the girl
नूरपुर में युवती की बरामदगी की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करती
फोटो
विज्ञापन

नूरपुर। गैर समुदाय के युवक के साथ फरार हुई युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर धरना दिया। पुलिस द्वारा पांच दिन में युवती को बरामद करने का आश्वासन देने पर धरना खत्म हुआ। ग्राम रोशनपुर निवासी एक युवती एक माह पहले पास के गांव पूरनपुर निवासी गैर समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में युवती के पिता ने छह के विरुद्ध पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठन भी सक्रिय हैं। पांच दिन पहले इस मामले में हिंदू संगठनों द्वारा पंचायत बुलाई गई थी। पुलिस ने पंचायत में पांच दिन का समय मांगा था। पांच दिन बीतने के बाद भी युवती की बरामदगी न होने पर सोमवार की शाम युवती के परिजन थाने पहुंचे और थाने के बाहर धरना देकर बैठ गए। इस दौरान जितेंद्र बैंस, विजेंद्र, राहुल दिवाकर, आकाश, महीपाल, किशोरी, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed