फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhanteras... turnover crossed Rs 500 crore

Bijnor News: धनतेरस... 500 करोड़ के पार हुआ कारोबार

Wed, 30 Oct 2024 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras... turnover crossed Rs 500 crore
बिजनौर में धनतेरस पर चौधरी होंडा शोरूम पर स्कूटी खरीदी महिला संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में धनतेरस और दीपावली की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। मंगलवार को धनतेरस पर बाजार गुलजार रहे। साथ ही बाजार में खूब धन वर्षा हुई। बिजनौर में धनतेरस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।


धनतेरस को लेकर सुबह से बाजार में दुकानें सज गईं थीं। सुबह से सराफा बाजार गुलजार है। मंगलवार को बाजार में धनतेरस की धूम साफ नजर आईं। लोगों ने जमकर आभूषण, बर्तन, गाड़ी, बाइक, स्कूटी, ट्रैक्टर, इलेक्ट्रॉनिक सामान की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

सदर बाजार, सिविल लाइन में ग्राहकों ने अपने बजट के हिसाब से धनतेरस पर सामान खरीदा। धनतेरस पर जिले में सराफा बाजार में 100 करोड़, वाहनों और अन्य समान की खरीदारी से करीब 400 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


n बाजार में भीड़ अधिक होने से रेंगते हुए आगे बढ़े वाहन : बाजार में सुबह से ग्राहकों की काफी भीड़ रही। इसकी वजह से बाजार में पैदल चलना भी दूभर हो गया। वहीं दो पहिया वाहन भी रेंगते हुए आगे बढ़े। इससे लोगों को अधिक समय लगा। वहीं, चार पहिया वाहनों की वजह से मुख्य बाजार में जाम के हालात बन गए। इससे खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों को अधिक परेशानी हुई।


उधर, जलीलपुर और खानपुर बाजार में भारी भीड़ रही। स्टेट हाइवे बहसुमा ठाकुरद्वारा पर भी जलीलपुर बाजार में कई बार जाम के हालात बने। दोपहर तीन बजे के बाद बाजार में बहुत भीड़ हो गई।

इसके चलते ब्लाॅक चौराहा बाजार से मीरापुर खादर जाने वाली सड़क पर जाम लग गया। जाम को देखते हुए पुलिस ने इस बाजार से होकर जाने वाले चार पहिया वाहनों को नहर की पटरी और हठीनाथ मंदिर वाले रास्ते से डायवर्ट कर व्यवस्था बनाई।ो

बिजनौर में धनतेरस पर चौधरी होंडा शोरूम पर स्कूटी खरीदी महिला संवाद

बिजनौर में धनतेरस पर चौधरी होंडा शोरूम पर स्कूटी खरीदी महिला संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed