{"_id":"5db3360e8ebc3e015105d9d4","slug":"dhanteras-300-million-rupees-on-the-market-bijnor-news-mrt4504859190","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में 300 करोड़ की बंपर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में 300 करोड़ की बंपर खरीदारी
विज्ञापन
धनतेरस: बाजार पर 300 करोड़ की धनवर्षा
बिजनौर । बाजार में छाई मंदी की मार धनतेरस पर पूरी तरह धुल गई। उपभोक्ताओं की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। सड़क पर फड़ से लेकर वाहनों की एजेंसियों तक पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। एक ही दिन में रिकॉर्ड 500 बुलट बाइकें बिक गईं। सराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्रानिक्स आइटम के शोरूम पर उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर जिले भर में करीब 300 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
पिछले कुछ दिनों से बाजार में मंदी की बात कही जा रही थी। व्यापारी मंदी से भयभीत थे, लेकिन धनतेरस को लेकर पूरा भरोसा था। धनतेरस के लिए व्यापारियों ने पूरी तैयारी भी कर रखी थी। बाजार को सजा दिया गया था। मुख्य बाजारों में व्यापारी पूरी रात दुकानें लगाते रहे। शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने व्यापारियों को निराश नहीं किया। सुबह नौ बजे से ही बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। ऑटोमोबाइल शोरूम से लेकर मिट्टी दीपक, बर्तनों के फड़ आदि पर भी उपभोक्ता डटे रहे। सराफा बाजार को भी धनतेरस पर संजीवनी मिल गई। पिछले साल के मुकाबले सोना महंगा होने के बाद भी उपभोक्ताओं ने सोने-चांदी के सिक्कों व मूर्तियों की खूब खरीदारी की। टीवी, फ्रीज, मोबाइल फोन आदि की दुकानों पर भीड़ रही। मुख्य बाजार में कोई ऐसी दुकान नहीं बची जहां पर उपभोक्ताओं की भीड़ न हो। बर्तनों की दुकानों पर सामान खरीदने के लिए उपभोक्ताओं के बीच मारामारी सी मची रही।
ऐसे चमका बाजार
- महंगा होने के बाद भी बिका सोना
धनतेरस पर इस बार सोने का रेट पिछले साल से ज्यादा है। इससे बाजार में कम भीड़ आने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन बाजार में उमड़ी भीड़ ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सोने चांदी के सिक्कों की जमकर खरीदारी की। सोने, चांदी की मूर्तियां भी खूब बिकीं।
विज्ञापन
- सवा दो हजार घरों में पहुंची बाइक
बाइकों की बिक्री ने इस साल रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिले में करीब सवा दो हजार से अधिक बाइक बिकी हैं। बाइकों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही। करीब 550 स्कूटी भी बिकी हैं। किसानों ने ट्रैक्टरों की जमकर खरीदारी की। कुछ एजेंसियों पर इतनी भीड़ आई कि डिलीवरी देने के लिए ट्रैक्टर ही नहीं बचे। हालांकि किसानों का ध्यान ट्रैक्टर के साथ बाकी मशीनों जैसे रूटावेटर, हैरो आदि खरीदने पर भी रहा। वहीं, कारों की बिक्री भी खूब हुई। तिरूपति व्हीकल्स से 35, शाकुंभरी एजेंसी से 80, चौधरी एजेंसी से 35 कार बिकीं। शशिबाला ऑटोमोबाइल पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ रही।
- इलेक्ट्रानिक्स का बाजा रहा गुलजार
टीबी, फ्रिज, एलईडी आदि की जिले में खूब बिक्री हुई। उपभोक्ताओं ने मोबाइल फोन भी खूब खरीदे। हालांकि पिछले कुछ समय से उपभोक्ता ऑन लाइन ही मोबाइल की खरीदारी कर रहे थे, लेकिन इस बार धनतेरस पर उपभोक्ताओं ने शोरूम से जाकर मोबाइल खरीदे।
- बुलट बाइक के लिए प्यार रहा कायम
युवाओं पर बुलट बाइक का क्रेज धनतेरस पर भी दिखाई दिया। पिछले साल जिले में दीपावली पर करीब 350 बुलट बिकी थीं, लेकिन इस बार 500 बुलट की रिकॉर्ड बिक्री हुई। उपभोक्ताओं ने तीन महीने पहले से ही ऑर्डर देने शुरू कर दिए थे। शुक्रवार को काफी उपभोक्ताओं ने तुरंत ऑर्डर देकर बुलट खरीदी। बुलट की एजेंसी में बाइकों की कमी पड़ गई।
- खूब बिकीं झाडू
धनतेरस पर झाडू की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। हर घर में झाडू जरूर खरीदी गई। मान्यता है कि धनतेरस पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।
- उपभोक्ताओं ने बढ़ाई बाजार की रौनक
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल का कहना है कि बाजार में रौनक लाने के लिए उपभोक्ताओं का धन्यवाद। उपभोक्ताओं से ही बाजार में और व्यापारियों के घर में रौनक है। बाजार में उपभोक्ताओं ने जमकर खरीदारी की। एक अनुमान के अनुसार सभी प्रकार के सामान की खरीदारी को लेकर जिले भर में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
---- वाहनों की बिक्री
वाहन ---- संख्या
बुलट 500
कार 250
ट्रैक्टर 225
बाइक 2250
स्कूटी 550
--------- अनुमानित कारोबार
सेक्टर ------------ कारोबार
ऑटोमोबाइल ------ 50 करोड़
सराफा ------------110 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स ------ 80 करोड़
बर्तन, कपड़े एवं अन्य -- 60 करोड़