{"_id":"64725190b21c892c1c054019","slug":"dhampur-rare-species-of-snake-found-in-kalagarh-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-1310-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर: कालागढ़ में निकला दुर्लभ प्रजाति का सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर: कालागढ़ में निकला दुर्लभ प्रजाति का सांप
विज्ञापन
कालागढ़। मौसम के गर्म होते ही कालागढ़ में सांपों ने निकलना शुरू कर दिया है। वहीं वन विभाग के रेस्क्यू दल प्रभारी पर एक चमगादड़ ने हमला कर घायल कर दिया।
बदलते मौसम के साथ कालागढ़ में सांप निकलने लगे हैं। कार्बेट टाइगर रिजर्व के सर्प मित्र दीपक कुमार पर चमगादड़ ने रेस्क्यू करने के दौरान हमला कर घायल कर दिया। त्वरित अनुक्रिया दल प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि केंद्रीय कॉलोनी में प्रदीप कुमार कांबोज के निवास पर पेड़ों पर दौड़ने वाला सांप, श्री काॅलोनी में संजय कुमार, दिनेश कुमार, अभिषेक दीक्षित के निवास पर सांप निकालने की सूचना पर मौके पर जाकर सांपों को पकड़कर वनों में छोड़ा गया।
केंद्रीय कॉलोनी स्थित रामगंगा मार्केट में दीपांशु गुप्ता की दुकान में गोह का रेस्क्यू किया गया। वहीं, नई कॉलोनी के विवेक बोरा के घर में एक बड़ी चमगादड़ के घुसने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर चमगादड़ को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इसी दौरान विशालकाय चमगादड़ ने दल प्रभारी दीपक कुमार पर हमला बोल दिया। दल प्रभारी के हाथों पर नाखून लगने से वह घायल हो गया। पीएचसी ले जाकर उपचार कराया।