{"_id":"58a894934f1c1bac12d84b0a","slug":"dhampur-nhtur-and-file-a-report-on-the-36-defaulters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहटौर और धामपुर में 36 बकाएदारों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहटौर और धामपुर में 36 बकाएदारों पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में विद्युत निगम के एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि निगम ने दस हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों ने दो दिन में 36 बकाएदारों के कनेेकशन काटकर उनके खिलाफ नहटौर और धामपुर थाने में रिपोर्ट कायम कराई है। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
एक्सईएन ने बताया कि यह कार्रवाई निगम की ओर से सरकार के आदेश पर हो रही है। नहटौर थाने में निगम की ओर से 17 फरवरी को 11, शनिवार को 12 और धामपुर थाने में 13 लोगों पर रिपोर्ट कायम कराई गई है। निगम का यह अभियान 28 फरवरी तक चलेगा।
साथ ही, एक्सईन ने बताया कि स्योहारा नगर में 20 व 21 फरवरी को बिजलीघर पर मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते दोनों दिन सुबह 10 से शाम के 5 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। निगम ने ऐसे में लोगों से धैर्य और संयम की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत अपात्रों को चिह्नित करने के लिए चलेगा अभियान
वहीं धामपुर में पूर्ति विभाग के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी महेश कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 31 मार्च तक अपात्रों को चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान चलेगा। विभाग की ओर से प्रदेश के खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त अजय चौहान के आदेश पर अभियान को गति देने को पूरी तैयारी कर ली गई है। अभियान के तहत गांव सत्तोनंगली में करीब 80 अपात्रों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित लोगों को चेताया है कि यदि उन्होंने नोटिस प्राप्त होते ही अपने राशन कार्डों को विभाग में जमा नहीं कराया तो उनके पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी होगी।एआरओ महेश कुमार गौतम ने शनिवार को प्रदेश के खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त द्वारा जारी किए आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि अब प्रदेश में किसी भी स्तर पर राष्ट्रीय सुरक्षा योजना के तहत किसी भी अपात्र को पात्रों का हक नहीं मारने दिया जाएगा। अपात्रों का पता लगाने को विभाग की ओर से 15 फरवरी से अपात्रों का चिह्नित करने को अभियान शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 31 मार्च 2017 तक चलेगा। अभियान के तहत जो अपात्र पाए जाएंगे उनके राशन कार्डों को जब्त कर लिया जाएगा। इन जब्त राशन कार्डों पर संबंधित लोगों द्वारा जो राशन प्राप्त किया गया है। उनसे इस राशन को वापस कराना होगा। जो राशन जमा करने में आनाकानी करेगा। विभाग की ओर से ऐसे लोगों से बाजार की कीमत के आधार पर उतने वजन के खाद्यान्न की कीमत बैंक में जमा करनी होगी, जो ऐसा नहीं करेगा विभाग की ओर से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एआरओ ने बताया तहसील के स्योहारा नगर की चौथमल शर्मा की राशन की दुकान को सरकार की मंशा के अनुरूप लेनदेन कराने को पेटीएम , स्वाइप मशीन से कैशलेस करने की व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दिनों के बाद अन्य राशन की दुकानों पर भी इस प्रकार की व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा।