{"_id":"5be1c9adbdec22722526db0a","slug":"dhampur-mill-stopped-the-induction-of-69-centers-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर मिल ने 69 केंद्रों का इंडेंट रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर मिल ने 69 केंद्रों का इंडेंट रोका
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में डीसीओ से वार्ता करते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में धामपुर चीनी मिल ने सोमवार शाम नौ, 10 और 11 नवंबर की गन्ना तौल के लिए करीब दो लाख क्विंटल का इंडेंट गन्ना समितियों को जारी कर दिया है। इससे पहले 62 हजार क्विंटल का इंडेंट चार दिन पहले जारी किया जा चुका है। अब तक चीनी मिल की ओर से 2.71 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी कर चुकी है।
पेराई सत्र नौ नवंबर से शुरू हो रहा है। मिल के अपर गन्ना महाप्रबंधक आजाद सिंह ने बताया कि मिल क्षेत्र के करीब 200 गन्ना क्रय केंद्र है। इनमें से बिजनौर, नगीना समिति के करीब 69 सेंटर को इंडेंट जारी नहीं किया गया है, क्योंकि इन समितियों के गन्ना सेंटरों से मार्ग की बदहाली के कारण मिल को गन्ने की आपूर्ति होना संभव नहीं है। धामपुर गन्ना समिति के आंशिक सेंटरों का इंडेंट रोका गया है। जिन सेंटरों का इंडेंट रुका है। उस सेंटर क्षेत्र के करीब 30 हजार से ज्यादा किसान प्रभावित होंगे।
धामपुर चीनी मिल नौ नवंबर से पेराई सत्र को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। नौ नवंबर को सवेरे साढ़े बजे पेराई सत्र का उद्घाटन होगा। इसी के साथ पेराई सत्र की शुरुआत हो जाएगी। चीनी मिल के अपर जीएम गन्ना आाजद सिंह ने बताया कि मिल की ओर से पेराई सत्र को शुरू करने की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सीजनल कर्मचारियों को नौ नवंबर को ड्यूटी पर बुलाया गया है। सोमवार देर शाम चीनी मिल ने बिजनौर और नगीना तथा धामपुर गन्ना समिति के आंशिक सेंटरों को छोड़ 200 में से करीब 131 सेंटरों को नौ, 10 व 11 नवंबर की गन्ना तौल के लिए 2.09 क्विंटल का इंडेंट जारी कर दिया है। इससे पहले मिल 60 हजार क्विंटल को पहले इंडेंट जारी कर चुकी है। इस प्रकार से अब तक दो लाख 71 हजार क्विंटल का इंडेंट मिल समितियों को जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
बदहाल मार्गों से मुश्किल होगी गन्ना आपूर्ति
मिल के अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर और नगीना समितियों के करीब 69 सेंटरों का गन्ना धामपुर चीनी मिल में आपूर्ति होता है। इन समितियों से गन्ने का मिल में आपूर्ति कराने को मात्र नहटौर और नगीना मार्ग ही एक मात्र रास्ता है। इन मार्गों की बदहाली से इन समितियों के सेंटरों की मिल को आपूर्ति होना मुश्किल है। इन सभी सेंटरों का इंडेंट मार्गों की बदहाली के चलते रोका गया है। इंडेंट के रोके जाने से इन समितियों के करीब 30 हजार किसान प्रभावित होंगे। आंशिक तौर धामपुर गन्ना समिति के सेंटर इसमें शामिल है।
बदहाली दूर न हुई तो आंदोलन को चेताया
भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदहाल मार्गों को लेकर शासन और प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष जताया। भाकियू स्योहारा के ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत, तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह, ब्लाक धामपुर के महासचिव हरिराज सिंह, रामकुमार, रघुवीर सिंह, दुष्यंत कुमार, ब्लाक अध्यक्ष धामपुर चेतन सिंह आदि कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह पिछले कई महीने से जिले के सत्ता पक्ष के सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने से होने से पहले मार्गों की बदहाली को दूर करने की मांग करते रहे हैं, पर किसी के कानों पर जूं नहीं रेंगी। जिसका अब फिर किसान खामियाजा उठाने को विवश है। चेताया कि यदि जल्द ही मार्गों की बदहाली दूर नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
किसानों ने गन्ना इंडेंट जारी कराने की मांग की
बिजनौर में धामपुर-नहटौर रोड की खराब हालत व अन्य समस्याओं को लेकर रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने सीडीओ व डीसीओ से वार्ता की। नहटौर विधानसभा क्षेत्र के किसानों ने सीडीओ प्रवीण मिश्र को बताया कि धामपुर-नूरपुर सड़क की हालत बहुत खराब है। इस पर राहगीरों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है व आए दिन हादसे हो रहे हैं। डीसीओ यशपाल सिंह से बताया कि नहटौर के किसानों को अब तक गन्ने का इंडेंट जारी नहीं किया गया है। अशोक चौधरी के अनुसार डीसीओ ने 69 गन्ना क्रय केंद्रों पर अविलंब गन्ने की खरीद शुरू कराने तथा बिलाई चीनी मिल में पहले की तरह गन्ना पर्ची जमा कर तारीख बढ़वाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेश कुमार, कल्याण सिंह, धर्मवीर सिंह, वीर सिंह, विकास, जौनी, ब्रह्मपाल सिंह, विपिन कुमार आदि किसान मौजूद रहे।