फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur Mill started sowing of monsoon sugarcane

धमपुर चीनी मिल ने मानसुनी गन्ने की बुआई का काम शुरू किया, एक हजार हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य

Mon, 10 Aug 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dhampur Mill started sowing of monsoon sugarcane
धामपुर मिल ने मानसूनी गन्ने की बुवाई शुरू कराई
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर चीनी मिल की ओर से एकल आंख बीज विधि द्वारा मानसून गन्ने की बुवाई शुरू करा दी है। चीनी मिल ने एक हजार हेक्टेयर में गन्ने की बुआई का लक्ष्य रखा है। गांव हैजरी में महाप्रबंधक (गन्ना) कुलदीप शर्मा ने एक किसान के खेत में बुआई कर उद्घाटन किया।

कुलदीप शर्मा ने किसानों को बताया कि एकल आंख विधि से बुआई करने पर एक पौधे में करीब 25-30 गन्ने निकलते हैं। एक बीघे जमीन में करीब 750 क्विंटल की पैदावार मिलती है। इस विधि से गन्ना बीज की लगभग चार क्विंटल/बीघा की बचत होती है। एक अगस्त से 30 सितंबर तक मानसूनी गन्ने की बुआई का समय है। इस विधि में लाईन से लाईन की दूरी 4.5 फीट तथा पौधे से पौधे की दूरी एक फीट की होती है। एक आंख का बीज स्वस्थ, रोग रहित तथा फंफूदीनाशक रासायनिक दवा से उपचारित करके बोना चाहिए। जिसमें गन्ने में रोगों जैसे पोक्का वोईंग, रेड रोड से छुटकारा मिलता है। अधिक उपज मिलती है। खेत की गहरी जुताई, भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए गोबर की खाद, चीनी मिल में निर्मित जैविक खाद एवं जैव उर्वरकों का प्रयोग करना आवश्यक है। चीनी मिल द्वारा ट्रेंच विधि द्वारा एकल आंख गन्ना बुवाई पर सुविधाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि किसानों को प्रजातियों कोसा. 00238, 0118, 8272 की ही बुवाई करें। इस मौके पर गन्ना प्रबंधक ओपी वर्मा, मनोज चौहान एवं गांव के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed