फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dhampur in volleyball and Bijnor victorious in basketball

एनआईआईटी इंटर स्कूल टूर्नामेंट-क्रिकेट, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले

Wed, 13 Nov 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dhampur in volleyball and Bijnor victorious in basketball
नजीबाबाद के एनआईआईटी में वॉलीबॉल खेलती टीम। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। नॉर्थ इंडिया इंटर स्कूल टूर्नामेंट में पांचवें दिन क्रिकेट, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले हुए।
विज्ञापन

एनआईआईटी कॉलेज के एमडी अवनीश अग्रवाल, कुल सचिव प्रभात अग्रवाल के निर्देशन में नॉर्थ इंडिया क्रिकेट कप टूर्नामेंट के दूसरे राउंड के मुकाबलों के साथ ओमप्रकाश वॉलीबॉल कप टूर्नामेंट के मुकाबले हुए।
क्रिकेट अधिकारी मोहित गर्ग की देखरेख में नॉर्थ इंडिया कॉलेज परिसर में प्रियंका मॉडर्न धामपुर और एसजीआरआर कोटद्वार के बीच दूसरे राउंड का मुकाबला हुआ। कोटद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 66 रन बनाए। प्रियंका मॉडर्न धामपुर ने नितीश के 40 रन की मदद से 9.1 ओवर में 6 विकेट पर 67 रन बनाकर मैच जीत लिया। नितीश को मैनऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन अनुराग और राजकुमार की देखरेख में रोचक मुकाबले हुए। रेफरी एवं कोच जफर जैदी और अन्नू की देखरेख में हुए पहले मुकाबले में ख्रीस्त जयंती स्कूल बड़िया ने शिखर शिशु सदन धामपुर को 25-14, 25-18 से हराया। दूसरे मुकाबले में प्रियंका मॉडर्न धामपुर ने एलआरएस नगीना को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एनआईआईटी इंटर स्कूल टूर्नामेंट में भगवत सरन बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। महिला बास्केटबॉल में डीडीपीएस बिजनौर ने सीजी कोटद्वार को 16-11 से पराजित किया। आस्था चौधरी को प्लेयर ऑफ दा मैच घोषित किया गया। रेफरी मो.राशिद और राजेश कुमार की देखरेख में बास्केटबॉल मुकाबले में साईं मिलेनियम नहटौर की टीम ने एलडीआर किरतपुर की टीम को 36-2 से मात दी। नहटौर की टीम के अब्दुल्ला अंसारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में सेंटमेरी नगीना ने गुरुकुल इंटरनेशनल एकेडमी नजीबाबाद को 39 रन से पराजित किया। सेंट मेरी नगीना ने पांच विकेट खोकर 76 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी नजीबाबाद की टीम मात्र 39 रनों पर ही आउट हो गई। तीसरे मुकाबले में इंपीरियल पब्लिक स्कूल नजीबाबाद ने आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेशनगर को नौ विकेट से पराजित किया। आरआर मोरारका की टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 80 रन बनाए। इंपीरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने एक विकेट खोकर विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। युवराज को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed