{"_id":"6841e1f5f8518654f10ed27e","slug":"devotees-took-a-holy-dip-in-the-ganga-and-offered-prasad-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-151617-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, प्रसाद चढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, प्रसाद चढ़ाया
Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गंगा दशहरा पर बैराज पर स्नान करते श्रद्घालु। संवाद
बिजनौर। गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान स्थल बैराज, विदुरकुटी, बालाबाली आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिलेभर में कई जगह भंडारों का आयोजन हुआ।
श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज, बालावाली घाट, नांगल और जलालपुर आदि घाटों पर स्नान कर गंगा घाट पर दान दिया। तमाम श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से पूजा अर्चना कराई। सर्वाधिक भीड़ गंगा बैराज पर दिखाई दी। गंगा दहशरा के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे भी गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान करने के बाद मां गंगा को भक्तों ने प्रसाद, पुष्प और दीप-धूप आदि अर्पित किए। साथ ही सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान करने के बाद घाट पर मौजूद जरुरतमंदों और पंडितों को अपनी अपनी क्षमता के अनुसार दान भी दिया। गंगा स्नान घाटों पर अभिभावकों ने बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।