{"_id":"636a9e3b8cce637d592b40b0","slug":"devotees-take-a-dip-of-faith-in-the-ganges-nazibabad-news-mrt6127963142","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
नांगलसोती के गंगाघाट पर डुबकी लगाते श्रद्धालु।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
नांगलसोती। कार्तिक पूर्णिमा पर नांगलसोती गंगाघाट पर परंपरागत पूजा-अर्चना और गंगा आरती के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पिंड दान और बच्चों के मुंडन कराकर मां गंगा से सुख समृद्धि की कामना की।
नांगलसोती गंगाघाट पर मंगलवार की तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। पंडित अरविंद शुक्ला ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विधिविधान से मां गंगा का पूजन व आरती की। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती और पूजन के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर कार्तिक पूर्णिमा पर्व का पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने अपने अपने पितृ को पिंड दान किया।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह और भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह की उपस्थिति में मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला समिति और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
वहीं गंगाघाट पर स्नान के श्रद्धालुओं ने मेले का खूब लुत्फ उठाया। महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर खरीदारी की। मेले में स्वास्थ्य विभाग, भाकियू और मेला समिति ने शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। गोताखोर और पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही।

नांगलसोती के गंगाघाट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते एसडीएम और सीओ।- फोटो : NAZIBABAD