फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees gathered in Shiva temples and worshipped Lord Shiva

Bijnor News: शिवालयों में जुटे श्रद्धालु, भोले नाथ का किया अभिषेक

Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Shiva temples and worshipped Lord Shiva
चांदपुर आस्था का केंद्र बना स्याऊ का बाडा झारखण्ड ​शिव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को
धामपुर। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से भोलेनाथ जलाभिषेक किया। आचार्य डॉ. दिनेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि श्रावण मास में भोलेनाथ का पूजन अत्यंत पुण्यदायक माना गया है। अफजलगढ़/रेहड़ के बड़ा शिवमंदिर, छोटा शिवमंदिर तथा गौरीशंकर मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंदिरों पर भीड़ लगी रही। रेहड़ के शिवालयों में भी सवेरे से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


डांक कांवड़ों की संख्या बढ़ी
धामपुर। हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांविड़यों के आने का सिलसिला जारी है। दो दिनों से डाक कांवड़ों की संख्या बढ़ गई है। कांवड़ यात्रा में आस्था और देशभक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। शिवभक्त भगवा ध्वज के साथ हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
हल्दौर। गांव शफीपुर नंगली में स्थित प्राचीन झारखंडी स्वयंभू महादेव धाम ट्रस्ट द्वारा सोमवार को मंदिर के महंत भूपेंद्र सिंह महाराज द्वारा हवन-पूजन कर भंडारा कराया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने देश व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ियों की सेवा में जुटे लोग, जगह-जगह लगे शिविर
नगीना। पुलिस की ओर से बुंदकी तिराहे पर सोमवार को पूरे दिन कांवड़ियों की सेवा की गई। स्वागत शिविर में नगीना सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ शिव भक्तों को फल, पानी की बोतलें व खीर आदि वितरित की। इस मौके पर समाजसेवी राजकुमार बिश्नोई, पंडित सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोतवाली देहात। सोमवार को काफी संख्या में कांवड़िये कोतवाली देहात से निकले। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। कोतवाली देहात से 61 लीटर जल की कांवड़ लेकर कांवड़ियों का जत्था निकला। कई स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा की गई। जत्थे में ललित, आशु, अरुण, सोहन, रोहित आदि शामिल रहे।
अफजलगढ़। भूतपुरी तिराहा व भूतपुरी स्थित रामगंगा पुल पर शिविर लगाकर कांवड़ियों को फल वितरित किए गए। इस मौके पर अपूर्व नारायण, आयुष नारायण, नरेश गौतम, सीओ राजेश सोलंकी थानाध्यक्ष सुमित राठी उपस्थित रहे।
नूरपुर। नहटौर मार्ग पर गांव असदपुर धमरौली में चरत सिंह फौजी के आवास पर चार दिनों से कांवड़ियों के लिए भोजन व दवा आदि की व्यवस्था की जा रही है। शिविर में कमलवीर त्यागी, चरत सिंह यादव, जितेंद्र त्यागी, वरुण त्यागी, बाबूपाल, विनय, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कांवड़ियों की सेवा को गुरु पूर्णिमा से चल रहा शिविर
नहटौर। गुरु गद्दी दरबार फुलसंदा आश्रम में कांवड़ियों की सेवा के लिए गुरु पूर्णिमा से शिविर चल रहा है जो पूरे सावन चलेगा। कांवड़ियों की सेवा के लिए बाबा फुलसंदे वाले अपने शिष्यों के साथ जुटे हैं। शिविर में कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, ठहरने, नहाने, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग आदि की व्यवस्था की गई है। संवाद

चांदपुर आस्था का केंद्र बना स्याऊ का बाडा झारखण्ड शिव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को

चांदपुर आस्था का केंद्र बना स्याऊ का बाडा झारखण्ड शिव मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed