फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Devotees gathered at Nagina's Siddhapeeth Maa Kali temple

नगीना के सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर उमडे़ श्रद्धालु

Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at Nagina's Siddhapeeth Maa Kali temple
नगीना के सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर उमडे़ श्रद्धालु
विज्ञापन

नगीना। प्राचीन सिद्धपीठ मां काली और मां दुर्गा का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में जो भी व्यक्ति मन्नत मांगता है, माता रानी उसे अवश्य पूरा करती हैं। इसलिए इस प्राचीन सिद्धपीठ पर दोनों नवरात्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। लोग मां के दरबार में हाजिरी लगाकर नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना करते हैं। नवरात्रों के दिनों में नवविवाहित दंपती माता से सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।

करीब 400 साल पुराने मंदिर में मां काली की प्रतिमाओं में विशेष तेज देखा जा सकता है। प्राचीन काल से यह सिद्धपीठ मां काली के मंदिर के नाम से प्रख्यात रही है। मंदिर की प्रबंधन समिति ने धीरे-धीरे इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। नवरात्र के दिनों में श्रद्धालु सुबह पांच बजे से ही पूजा अर्चना करने के लिए तथा शाम को आरती में हिस्सा लेने के लिए यहां आते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पहले यहां घना जंगल होता था। तब यहां रामलीला बाग में हरिद्वार से आए साधुओं ने मां दुर्गा एवं काली की मूर्तियों की स्थापना की थी। तभी से यहां श्रद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है। कहा जाता है कि बहुत से लोग मनोकामना पूरी होने पर यहां नवरात्र में मन्नत स्वरूप नंदी भी छोड़ते हैं। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी बताते हैं कि मां काली, मां दुर्गा के मंदिर की बहुत मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed