फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development works should be investigated by forming a committee

कमेटी गठित कर हो विकास कार्यों की जांच

Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Development works should be investigated by forming a committee
कमेटी गठित कर हो विकास कार्यों की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन भगवान शरण दास की अध्यक्षता में नगर निकाय के कार्यों की जांच के लिए लोकनिर्माण विभाग, जलनिगम तथा क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण के साथ एक कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए। कहा कि नगर निकायों के कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।

डीएम ने नगर पालिकाओं में प्रस्तावों की स्वीकृति से जुड़ी बैठक में कहा कि अधिशासी अधिकारियों से इस आशय का प्रमाणपत्र प्राप्त कर लें कि प्रस्तावित कार्य शासन के निर्देशों के अनुरूप कराए जाएंगे। कहा कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि सभी विकास कार्य पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के आधार पर संपन्न हों। कहा कि शासन द्वारा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए हैंडपंप के सापेक्ष पाइप पेयजल योजना को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने सभी ईओ को निर्देश दिए कि हैंडपंप की मरम्मत अथवा रिबोर का कार्य शासनादेश के निर्देशों के अनुपालन के साथ कराएं। एडीएम प्रशासन को को निर्देश दिए कि नगर निकाय क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों की स्थलीय जांच करना सुनिश्चित करें तथा कमेटी की आख्या प्रस्तुत करें। साथ ही नगर निकाय द्वारा क्रय किए उपकरणों, स्ट्रीट लाइट व अन्य सामग्री की गहन जांच करने को कहा। बैठक में सभी पालिकाओं के ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed