फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Development in Panchayats through six committees

पंचायतों में छह समितियों के माध्यम से होगा सर्वांगीण विकास

Sat, 29 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Development in Panchayats through six committees
पंचायतों में छह समितियों के माध्यम से होगा विकास
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर विकास क्षेत्र कोरम पूर्ण होने पर कैबिनेट के साथ पद गोपनीयता की शपथ ले चुके 46 ग्राम पंचायतों में बृहस्पतिवार को पहली बैठक का आयोजन हुआ। इन बैठकों में पंचायत के विकास के लिए छह समितियों का गठन किया गया। अधिकांश समितियों में ग्राम प्रधान बतौर सभापति रहेंगे।

खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा ने बताया कि अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र में कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 46 ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा होने के कारण उनकी पद गोपनीयता की शपथ हो गई थी। 51 पंचायतों के प्रधानों को कोरम पूर्ण न होने पर शपथ नहीं मिल पाई। जिन 46 पंचायतों में प्रधानो की शपथ हो गई थी वहां पर सरकार के आदेश पर 27 मई को पंचायत की पहली बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में पंचायत में सरकार की योजनाओं को संचालित कराने को छह समितियों नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन समिति शामिल हैं। बीडीओ का कहना है कि 40 ग्राम पंचायतों में समितियों का गठन कर ग्राम प्रधानों को उनके दायित्व से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed