{"_id":"5f91ce4f8ebc3e9be83ae0e8","slug":"determination-of-the-boundary-of-houses-bijnor-news-mrt5074854185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों की चौहद्दी का किया निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों की चौहद्दी का किया निर्धारण
विज्ञापन
मकानों की चौहद्दी का किया निर्धारण
रेहड़। स्वामित्व योजना के अंतर्गत सीरवासुचंद व कासमपुरगढ़ी में सर्वे किया गया। शुक्रवार को ड्रोन के माध्यम से मैप बनाया जाएगा।
ग्राम सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत खंड विकास की सीरवासुचंद व कासमपुरगढ़ी ग्राम पंचायत की आबादी में सर्वे कर घर के मुखिया व चौहद्दी की जानकारी ली गई। योजना के माध्यम से लोगों की संपत्ति का ब्योरा रखा जा सकेगा। साथ ही राजस्व विभाग कृषि भूमि के साथ आबादी की जमीन के अभिलेख का रिकॉर्ड भी रखेगा ताकि विवादित जमीनों के मामलों के निबटारे में मदद मिल सके। जिन घरों का सर्वे कर लिया गया है उन पर मकान नंबर तथा मुखिया के नाम की स्लिप चस्पा कर दी गई है। साथ ही चूना डालकर संबंधित संपत्ति का सीमांकन कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला स्तर से आई टीम ड्रोन उड़ाएगी ताकि उसके माध्यम से आबादी क्षेत्र का मैप तैयार किया जा सके। इस अवसर पर हल्का लेखपाल शीशराम सिंह तथा मेट राजू आदि रहे।