{"_id":"6983540f4686ed92a408eecd","slug":"dense-fog-disrupts-rail-traffic-in-up-long-distance-trains-delayed-by-hours-passengers-stranded-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कोहरे के कारण यूपी में रेल यातायात प्रभावित, विलंब से बिजनौर पहुंची लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्री हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कोहरे के कारण यूपी में रेल यातायात प्रभावित, विलंब से बिजनौर पहुंची लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्री हलकान
Wed, 04 Feb 2026 07:45 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 04 Feb 2026 07:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है। कई लंबी दूरी की ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आए दिन देर रात से कोहरा छाने से रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेन निर्धारित समय से करीब दो से तीन घंटा विलंब से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है, लेकिन अचानक रात में छाने वाला कोहरा सवेरे तक काफी गहरा हो जाता है, जिससे रेल और सड़क यातायात आंशिक रूप से प्रभावित होता है। दो-तीन दिन से क्षेत्र में देर रात से ही कोहरा आ जाता है। सवेरे तक घना कोहरा रहने से लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें में करीब दो घंटा से तीन घंटा विलंब से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन मेरठ में करेंगे प्रवास, तैयारियों में जुटा संघ परिवार
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज संगम के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन, देहरादून से सूबेदारगंज के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस, कोलकाता से जम्मूतवी के बीच संचालित सियालदाह एक्सप्रेस, जन सेवा एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस का दोनों दिशा से संचालन प्रभावित रहा। करीब डेढ़ से तीन घंटा विलंब से ट्रेन संचालित होने से लंबी दूरी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, रातभर छाने वाले कोहरे के चलते सड़क यातायात भी देर रात से तड़के तक आंशिक रूप से प्रभावित हो रहा है।