फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dengue larvae breeding in rural households; found at 2,970 locations.

Bijnor News: गांव देहात के घरों के अंदर पनप रहा डेंगू का लार्वा, 2970 जगह मिला

Tue, 11 Aug 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae breeding in rural households; found at 2,970 locations.
- अभियान में टीम को घरों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर मिला लार्वा
विज्ञापन

- अभियान में आशा कार्यकत्रियों ने लार्वा नष्ट कराकर डेंगू के बारे में किया जागरूक
नंबर गेम
-941911 घरों का टीम ने अभियान के तहत भ्रमण किया
-1997 लोग बुखार से पीड़ित अभियान के दौरान मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहरों में ही नहीं, देहात क्षेत्र में घरों के अंदर भी का लार्वा का पनपता मिला। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को 2970 स्थानों पर लार्वा पनपता मिला। टीम ने तुरंत ही लार्वा नष्ट कराया डेंगू के बारे में जागरूक किया। हालांकि, अभी तक जिले में डेंगू, मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला है।

जिले में एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया था। जिसके तहत आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य टीमों ने जिलेभर में व्यापक सर्वे किया। सहायक मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि टीम ने 9,41,911 घरों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर रखे कूलर, गमलों, पुराने टायरों, पानी की टंकियों तथा अन्य जलभराव वाले 2970 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। इसके बाद टीम ने लार्वा तुरंत नष्ट कराया और लोगों को दोबारा पानी जमा न होने देने की सलाह दी। साथ ही सर्वे के दौरान 1997 लोग बुखार से पीड़ित मिले। इनमें किसी भी मरीज में डेंगू या मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

---- सभी लोग बरतें ये सावधानी
- घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें
- कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें
- गमलों, टायरों और अन्य अनुपयोगी पात्रों में पानी न रुकने दें
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- जूते पहनकर ही घरों से बाहर निकलें
----
जिले में मिला डेंगू का लार्वा
ब्लॉक घर का भ्रमण लार्वा मिलने के स्थान
चंदक 115066 325
धामपुर 100234 153
हल्दौर 78037 113
जलीलपुर 97418 119
कासमपुर गढ़ी 60388 268
किरतपुर 59317 263
कोतवाली 121685 466
नजीबाबाद 103535 385
नहटौर 56164 307
नूरपुर 67582 305
स्योहारा 50691 153
बिजनौर अर्बन 26794 113
----
वर्जन :
अभियान के दौरान मिले डेंगू का लार्वा तुरंत नष्ट करा दिया गया है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए पानी एकत्र नहीं होने दें। घर और आसपास में साफ-सफाई रखें। लोगों को डेंगू, मलेरिया के बारे में जागरूक भी किया गया। - मंजुषा गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed