फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of sugarcane betting started in the villages of the district

Bijnor News: बिजनौर - गांवों में शुरू हुआ गन्ना सट्टा प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of sugarcane betting started in the villages of the district
- डीसीओ ने सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रमों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- चीनी मिल में चल रहे मरम्मत कार्य को देखा
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में चालीस दिवसीय ग्रामवार गन्ना सर्वे, सट्टा प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बृहस्पतिवार को गन्ना विकास परिषद के ग्राम सबलपुर भीतरा व बरकातपुर में सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में डीएम ने किसानों के सर्वे एवं सट्टे से संबंधित 63 काॅलम की सूचना देखी गई। प्रदर्शन में कर्मचारी किसानों को सट्टे से संबंधित जानकारी जैसे गन्ना क्षेत्रफल, पौधा, पेड़ी, पांच वर्षों की आपूर्ति, बेसिक कोटा, अकाउंट नंबर, उत्पादन आदि को दिखा रहे हैं। डीसीओ ने किसानों से 63 कालम सूची के प्रदर्शन के दौरान देखकर उनकी जानकारी लें। यदि इन आंकड़ों के संबंध में कोई शिकायत हो तो एक लिखित प्रत्यावेदन 63 कालम सूची प्रदर्शन टीम को उपलब्ध कराएं। उपज बढ़ोत्तरी, नए सदस्य, गन्ना निवेश ऐप के बारे, ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने की जानकारी दी गई। निरीक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरकातपुर मायापति यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीसीओ ने चीनी मिल का किया निरीक्षण
लला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने उत्तम शुगर मिल बरकतपुर में हो रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। मिल अफसरों ने बताया कि मिल हाउस का कार्य 15 प्रतिशत हो गया। डीसीओ के अनुसार बोइलिंग हाउस का कार्य 14 प्रतिशत, पॉवर हाउस का कार्य 15 प्रतिशत, बॉयलर 16 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मिल अफसरों ने बताया कि मरम्मत का कार्य समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed