फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of power contract workers at SE office

विद्युत संविदा कर्मियों का स्थाईकरण की मांग को लेकर एसई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of power contract workers at SE office
विद्युत संविदा कर्मियों का एसई कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्थाईकरण की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अधिकारी उनका जमकर उत्पीड़न कर रहे हैं। विरोध करने पर नौकरी से हटाने की चेतावनी दे रहे हैं। संगठन पदाधिकारियों ने आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रोक लगाने की मांग की।
खंडीय कार्यालय के मुख्य गेट पर संविदा कर्मी एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष सुनील कुमार, स्योहारा खंड के अध्यक्ष संदीप कुमार, कार्यवाह अध्यक्ष वसीम अहमद के नेतृत्व में कर्मियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग मद से कार्यरत कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी 18000 हजार रुपये प्रति माह दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें 18 हजार रुपये देेने की घोषणा की गई है तो अधिकारी और ठेकेदार उनका उत्पीड़न कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर दिए जाने वाले हित लाभों को जल्द उपलब्ध कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निगम की नीतियों के अनुरूप मस्टरोल व्यवस्था के तहत निगम में स्थाईकरण कर समान कार्य का सामान वेतन दिलाने, कर्मचारियों के परिजनों को दुर्घटना हित लाभ दस लाख की अनुग्रह धनराशि दिलाने और परिवार के एक सदस्य को निगम में सरकारी नौकरी दिलाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पेट्रोल व मोबाइल फोन भत्ता दिलाने, कर्मचारियों को कार्य से हटाने एवं स्थानांतरण के नाम पर की जा रही अवैध धन उगाही की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अधिकारियों ने 33-11 उपकेंद्र ढक्का कर्मचंद पर कार्यरत कर्मी महेंद्र सिंह लाइनमैन बगैर किसी कारण के हटा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने उसे अविलंब ड्यूटी पर बुलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राज कुमार पप्पू, सुनील कुमार, चेतराम सिंह, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, पूरन सिंह, दिपेंद्र सिंह, लाक्षीराम, अशोक, जितेंद्र, विक्रम सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed