फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration of farmers at Jalpur nursery

भाकियू ने जालपुर वन पौधशाला पर किया प्रदर्शन, वन अधिकारियों का किया घेराव

Wed, 26 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers at Jalpur nursery
जालपुर पौधशाला पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन ने नीम का पेड़ काटने पर मजदूर के उत्पीड़न के विरोध में जालपुर वन पौधशाला पर प्रदर्शन किया। किसानों ने दीपावली पर घंटों वन दरोगा और कर्मचारियों का घेराव किया।

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिलामंत्री नरदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने दीपावली पर्व पर जालपुर वन पौधशाला पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने सामाजिक वानिकी के दरोगा नितेश कुमार सहित वन कर्मचारियों का घंटों घेराव किया। किसानों का आरोप था कि बरकातपुर निवासी मजदूर पेशा रामेंद्र सिंह अपना मकान बनवा रहा था। मकान निर्माण में बाधक बना नीम का पुराना पेड़ कटवाने को लेकर वन दरोगा नितेश, वन कर्मी रईसुद्दीन और चौकीदार मो.उमर ने रामेंद्र सिंह का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर हजारों की धनराशि हड़प ली। किसानों ने जालपुर वन पौधशाला पर वन विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बावजूद मौके पर वन अधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे किसानों को देर शाम तक प्रदर्शन करना पड़ा। अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन व धनराशि वापस करने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed