फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration for the construction of a dilapidated fort road

खस्ताहाल किला मार्ग बनवाने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jul 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for the construction of a dilapidated fort road
नजीबाबाद के किला संपर्क मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : NAZIBABAD
खस्ताहाल किला मार्ग बनवाने के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। नवाब नजीबुद्दौला के बनवाए पत्थरगढ़ किला मार्ग पर जलभराव से लोगों में रोष है। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े युवाओं ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जन प्रतिनिधियों से खस्ताहाल किला मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई।

नगर के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े युवाओं फहीम अहमद, अमजद सिद्दीकी, मो.अरशद, आकिब सिद्दीकी, फरमान कस्सार, इजहार कस्सार, मो.नाहिद, मो.साजिद, मो.नदीम, गुलजार, मो.आरिफ ने किला क्षेत्र पहुंचकर मार्ग पर भारी जलभराव और मार्ग के खस्ताहाल होने पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। युवाओं ने विधायक हाजी तसलीम अहमद, जिला पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधियों से ऐतिहासिक स्थल पत्थरगढ़ किले का संपर्क मार्ग बनवाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि जनपद तथा दूरदराज के क्षेत्रों से सुल्ताना डाकू के नाम से मशहूर पत्थरगढ़ का किला देखने के लिए लोग आते हैं। मार्ग पर पानी भरा होने और मार्ग खस्ताहाल होने से पर्यटकों को निराश लौटना पड़ रहा है। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल मार्ग निर्माण नहीं कराया गया तो उन्हें विरोध आंदोलन शुरू करने पर विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed