फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration for culvert construction

पुलिया निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for culvert construction
पुलिया निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र के गांव सिकरौडा में टूटी पुलिया हादसों का सबब बनी है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है।

मंडावली क्षेत्र के गांव सिकरौड़ा से लाहक कला जाने वाले रास्ते पर सात वर्ष से पुलिया टूटी हुई है। इस पुलिया से करीब आधा दर्जन गांव के लोगों की आवाजाही रहती है। सिकरौड़ा के ग्रामीण छत्रपाल सिंह, केहर सिंह, कृष्ण कुमार, राहुल चौधरी, गोपाल, सुनील पाल, सुनील फौजी का कहना है कि सिकरौडा के निकट स्थित तालाब में पानी की निकासी के लिए पुलिया बनाई थी। इस पुलिया से सिकरौड़ा, लाहक कला, शाहपुरा उमराव, शेखुपुरा आलम के ग्रामीण आवाजाही रहती है। साथ ही किसान चारा समेत किसानी कार्यों के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। सात सालों से यह पुलिया टूटी हुई है और कई ग्रामीण इस पुलिया में गिरकर चोटिल हो गए हैं। ग्रामीण लगातार पुलिया को ठीक कराने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उधर, सिकरौडा के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि पंचायत खाते में धनराशि आते ही पुलिया का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed