फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration at Barkatpur and Souftpur power plant

बरकातपुर और सौफतपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Barkatpur and Souftpur power plant
बरकातपुर और सौफतपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

नांगलसोती। भाकियू लोकशक्ति ने अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में बरकातपुर व सौफतपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बरकातपुर व सौफतपुर बिजलीघर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अंधाधुंध विद्युत कटौती पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए हाथ पर हाथ रखकर बैठा है। विद्युत कर्मचारी अघोषित विद्युत कटौती कर किसानों को परेशानी में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जर्जर विद्युत लाइन को भी विद्युत निगम ने अभी तक नहीं बदला जिसके चलते आए-दिन लाइनों में फाल्ट होकर विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ताओं ने विद्युत कर्मचारियों को चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं किया तो उन्हें आंदोलनात्मक कार्रवाई को विवश होना होगा। प्रदर्शनकारियों में युवा जिलाध्यक्ष अर्पण चौधरी, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार, राम कुमार, विजय पहलवान, खूब सिंह, प्रीतम, अरविंद, सोनू, अनुज, अन्नू, मोहित, जगन अली, बिट्टू चौधरी पवन आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed