फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstration against the economic policies of the government

सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against the economic policies of the government
जीबाबाद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में दीप प्रज्ज्वलित करतीं बेबी रानी मौर्य। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। माकपा ने सरकार की आर्थिक नीतियों और जन भावनाओं के विपरीत कार्य करने के विरोध में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

माकपा के रामपाल सिंह, विजय शर्मा एड., विजेंद्र सिंहा, तेजपाल सिंह, बाबू सईद, खुर्शीद शेख, इसरार अहमद, चुन्नम सिंह के नेतृत्व में माकपा कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। रामपाल सिंह ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सरकार को किसान-मजदूर और आम जन विरोधी बताया।

इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें श्रम विरोधी कानून, बिजली बिल कानून को वापस लेने, एमएसपी और बेरोजगारों को रोजगार देने का कानून लागू करने की मांग की। चंद्रप्रकाश, रोहिताश सिंह, मो.राशिद, मो.अशरफ, संदीप कुमार, नदीम, शफीक, समीम, मो.उस्मान, मो.आकिल सहित अनेक माकपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed