फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demonstrated protest against Pakistan

पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस निकालकर किया प्रदर्श

Wed, 08 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against Pakistan
नजीबाबाद में पाकिस्तान में गुरूद्वारे पर हमले और सिख युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते लो? - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरू सिंह सभा के नेतृत्व में सिख समाज ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर हमले को लेकर रोष जताया। जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुद्वारा नानकशाही में इकट्ठा हुए सिख समाज के लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर किया गया हमला बर्दाश्त से बाहर है। घटना को अंजाम देने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यहां से श्री गुरू सिंह सभा के ग्रंथी अवतार सिंह के नेतृत्व में जुलूस के रूप में सिख समाज के लोग तहसील परिसर पहुंचे। रास्ते से जुलूस में शामिल हुए खिदमत ए खल्क दिल्ली के आसिफ अहमद ने जुलूस में शामिल होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने भी कहा कि पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। मुख्य ग्रंथी अवतार सिंह ने कहा कि गुरुद्वारे पर हमला और युवक की हत्या से सिख समाज आहत है। उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने का दबाव बनाने को कहा। सिख समाज की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राजीव यादव को सौंपा। इस दौरान नरेंद्र सिंह वाधवा, अमरीक सिंह, गुरुपाल सिंह, बलवीर सिंह, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह एडवोकेट, सर्वजीत सिंह, परविंदर सिंह, अशोक कुमार, हरेंद्र सिंह, अर्जुन, गुरवेंद्र, अमरदीप, कुलदीप, पलविंदर सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed