फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Democratic values ​​are violated

लोकतांत्रिक मूल्यों का हो रहा हनन

Sat, 23 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 23 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Democratic values are violated
प्रेस वार्ता में बोलते उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के लिए कांग्रेस स्वयं जिम्मेदार है। 
विज्ञापन

नजीबाबाद में भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी के आवास पर पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता रमेश पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच हाईकोर्ट के आदेश में भ्रम की स्थिति है। उत्तराखंड सरकार ने राजनीति के हालात इतने बिगाड़ दिए हैं कि सदन में बिना मत विभाजन के बिल पास हो गया। उत्तराखंड में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर कांग्रेस ने देश भर में अपनी छवि अब और भी बिगाड़ ली है। 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा अर्श पर और कांग्रेस फर्श पर दिखाई देगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक हालातों पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा-सपा-बसपा में त्रिकोणात्मक मुकाबला होगा।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विरोध के सवाल पर निशंक ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इतने बड़े परिवार में विरोध-गतिरोध चलते रहते हैं। सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। इस मौके कपिल सराफ, राजन टंडन गोल्डी, भूपाल सिंह शास्त्री, संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed