फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demarcation correct, no consensus was reached in the committee

सीमांकन सही, समिति में नहीं बनी सहमति

Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demarcation correct, no consensus was reached in the committee
बिजनौर : कालागढ़ के नेचर गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में अभिलेखों के अध्ययन पर विचार विमर्श करते स्थल? - फोटो : DHAMPUR
सीमांकन सही, समिति में नहीं बनी सहमति
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के पुनर्सीमांकन को लेकर स्थलीय निरीक्षण दल के अधिकारियों व सदस्यों ने अंतरराज्यीय सीमा का मुआयना कर अभिलेखों का अध्ययन किया। सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट आने पर गठित कमेटी की रिपोर्ट शासन को भेजेगी। वन विभाग के अनुसार सीमांकन सही है। लेकिन इस पर समिति के सदस्यों की सहमति नहीं बनी है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के पुनर्सीमांकन को लेकर स्थलीय निरीक्षण दल ने कालागढ़ में अंतरराज्यीय सीमा पर बने पिलर का मौका मुआयना किया। इसके बाद कार्बेट नेचर गाइड प्रशिक्षण केंद्र में दल की बैठक हुई। जिसमें कार्बेट टाइगर रिजर्व के सीमांकन को लेकर अभिलेखों पर चर्चा हुई। मानचित्र देखे गए। स्थलीय निरीक्षण व बैठक में कार्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटि, तहसीलदार विकास अवस्थी, सर्वे आफ इंडिया के अधिकारी अनिल जुयाल, स्थानीय सदस्य शंकर सिंघल, वीएन सिंह यादव व वन विभाग के कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट व रामनगर से तकनीकी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे अमित ग्वासाकोटि ने बताया कि कार्बेट का सीमांकन वर्तमान में मुद्दा है, इसे चुनौती दी गई है। जिस पर यह कार्रवाई जा रही है। वन विभाग के अनुसार सीमांकन सही है। लेकिन इस पर समिति के सदस्यों की सहमति नहीं बनी है। सर्वे आफ इंडिया के अधिकारियों की रिपोर्ट आने पर इसे शासन को भेजा जाएगा। जनता ने अपना पक्ष रखा है। जनता के हितों को भी सुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ से रामनगर तक निरीक्षण किया
सर्वे आफ इंडिया के अधिकारी अनिल जुयाल ने बताया कि कालागढ़ से रामनगर तक अंतरराज्यीय सीमा का निरीक्षण किया गया। वन विभाग के पिलर देखे गए। सर्वे आफ इंडिया के उच्च अधिकारी इस पर विभागीय तकनीक से काम करेंगे। निरीक्षण दल को रिपोर्ट शीघ्र ही सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed