फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to stop privatization of railways

रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग

Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to stop privatization of railways
रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। ऑल इंडिया शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल ट्राइब्स के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल महाप्रबंधक से भेंटकर उन्हें रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण पर रोक लगाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर एवं मंडल मंत्री विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगाल से भेंट कर एसोसिएशन की लंबित मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। महाप्रबंधक ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन में रेलवे में निजीकरण एवं निगमीकरण पर रोक लगाकर कर्मचारियों का शोषण बंद करने, यूनियन पदाधिकारियों की भांति एसोसिएशन के पदाधिकारियों को कर्मचारियों सहित चार सदस्यों को सुविधाएं प्रदान करने, अनुसूचित जाति, जनजाति के कर्मचारियों की नियुक्ति एवं पदोन्नति में बैकलॉग का कोटा पूरा कराने, एससी/एसटी के कर्मचारियों के लिए गोपनीय रिपोर्ट में बनाए गए कर्मचारियों के लिए बनाए गए कॉलम को निरस्त करने आदि की मांग की।
विज्ञापन

टीम में जोनल उपाध्यक्ष आरडी राम, मंत्री धर्म सिंह मीना, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष केके प्रेमी, उपाध्यक्ष खेमपाल, सहायक मंडल मंत्री नेम सिंह, सुभाष चंद्र, सहायक मंडल मंत्री जेपी सिंह, मंडल कार्यालय सचिव हरिओम, मंडल कार्यकारिणी सदस्य मनुज प्रकाश, मंडल कार्यकारिणी सदस्य ग्रीस कुमार निगम, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed