{"_id":"5f46a8dc8ebc3e176b1856b6","slug":"demand-to-postpone-the-work-of-making-household-bijnor-news-mrt4981612140","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरौनी बनाने का काम दिसंबर तक स्थगित कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौनी बनाने का काम दिसंबर तक स्थगित कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कोरोना संक्रमण के कारण घरौनी बनाने का कार्य दिसंबर 2020 तक स्थगित कराने की मांग की है।
लेखपालों का कहना है कि कोरोना समय में भी लेखपालों द्वारा खतौनी बनाने का काम किया जा रहा है। इसका अंश निर्धारण का काम भी ग्रामीण क्षेत्र में रहकर ही हो रहा है। नोटिस वितरण का काम भी सितंबर में ही होना है। ऐसे में स्वामित्व योजना के अंतर्गत घरौनी बनाने का काम पूरी गुणवत्ता के साथ एक समय में संपन्न नहीं किया जा सकता है। कहा कि कोरोना संक्रमण जिले में बढ़ता जा रहा है। इस महामारी में लेखपाल आबादी में घूम घूमकर चौहद्दी नाप, भवन स्वामी का मोबाइल नंबर व आधार नंबर एकत्र कर स्थलीय सर्वे कर रहे हैं। इससे लेखपाल भी जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। घरौनी बनाने का काम लेखपाल अपनी जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरौनी बनाने का काम दिसंबर 2020 तक स्थगित करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, अमरेश दत्त, दिग्विजय सिंह, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।