फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to increase sugarcane price to Rs 450

गन्ना मूल्य 450 रुपये करने की मांग

Thu, 11 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demand to increase sugarcane price to Rs 450
गन्ना मूल्य 450 रुपये करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की मासिक पंचायत में गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने तथा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।
गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों से सरकार का बहुत नुकसान होगा। किसानों की जमीनों पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा। सरकार को जल्दी ही इसे वापस लेना चाहिए। प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि चार माह बाद भी गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है। गन्ना मूल्य कम से कम 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि किसानों को समय से गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है।

जिला महासचिव सतेंद्र राठी ने कहा कि 60 साल की आयु से अधिक किसानों के लिए पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदेश संगठन मंत्री संजीव राठी ने निराश्रित पशुओं से होने वाले नुकसान पर रोक लगाने तथा राहुल पंडित ने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की। पंचायत में पवन कुमार, राहुल कुमार, हरवीर सिंह, राम सिंह पहलवान, सुभाष काकरान, शीशराम सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed