{"_id":"5f2eede08ebc3e3d2038f796","slug":"demand-to-free-najibabad-emergency-power-cut-nazibabad-news-mrt4953128185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री के साथ विधायक की वीडियो कांफ्रेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा मंत्री के साथ विधायक की वीडियो कांफ्रेंसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद को आपात बिजली कटौती मुक्त करने की मांग
नजीबाबाद। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से वीडियो कांफ्रेंस में विधायक हाजी तसलीम अहमद ने नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र को आपात बिजली कटौती से मुक्त करने की मांग की।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विधायकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्युत संबंधित समस्याओं की जानकारी की। विधान सभा क्षेत्र नजीबाबाद के सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को नजीबाबाद के विद्युत संकट से अवगत कराया। एसडीओ विकास कुमार की उपस्थिति में विधायक ने ऊर्जा मंत्री से नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र में सिंचाई और लघु उद्योग बिजली संकट से प्रभावित होने की जानकारी देते हुए विधान सभा क्षेत्र को बिजली की आपात कटौती से मुक्त करने की मांग की। ऊर्जा मंत्री ने क्षेत्र का विद्युत संकट हल करने के लिए विधायक को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया है।