फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Demand to Declare Mahavir Jayanti a Holiday on Monday

Bijnor News: महावीर जयंती की छुट्टी सोमवार को करने की मांग

Sat, 28 Mar 2026 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demand to Declare Mahavir Jayanti a Holiday on Monday
मेरठ। उत्तर प्रदेश में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी मंगलवार को घोषित है। हालांकि, सर्व समाज यह पर्व सोमवार को मनाएगा। इस कारण जैन समाज सहित अन्य संगठन अवकाश की तिथि बदलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जैन समाज और बैंक एसोसिएशनों ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजे हैं। मेरठ जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बताया कि महावीर जयंती जैन समाज की एकमात्र छुट्टी है। उन्होंने कहा कि सभी जैन संगठनों ने मुख्यमंत्री को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने मुख्यमंत्री को ईमेल और सोशल साइट पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि छुट्टी की तिथि में गलती हुई है और सोमवार को अवकाश होना चाहिए। उत्तर प्रदेश बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री अनुज त्यागी ने भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सोमवार को छुट्टी निर्धारित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


सरकारी कैलेंडर में गलती से मंगलवार की तिथि डाल दी गई है। जैन समाज का कहना है कि महावीर जयंती सोमवार को मनाई जाएगी। इसलिए अवकाश भी इसी दिन होना चाहिए। संगठनों ने प्रदेश सरकार से दिशा निर्देश जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed